कानपुर: पेड़ से पत्ते तोड़ रहे किशोर की करंट से मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। शनिवार की सुबह मंगलपुर थाना के किशौरा गांव में सड़क किनारे पीपल के बृक्ष से बकरियों के लिए पत्ते तोड़ते समय 33केबी लाइन से करंट लगने से किशोर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुद्धनगर झींझक निवासी करन 16 साल पुत्र राजू चक्रवर्ती …

कानपुर देहात। शनिवार की सुबह मंगलपुर थाना के किशौरा गांव में सड़क किनारे पीपल के बृक्ष से बकरियों के लिए पत्ते तोड़ते समय 33केबी लाइन से करंट लगने से किशोर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बुद्धनगर झींझक निवासी करन 16 साल पुत्र राजू चक्रवर्ती बकरियों को पाले हुए हैं। शनिवार की सुबह बकरियों के लिए किशौरा गांव में सड़क किनारे खड़े पीपल के बृक्ष में चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था। वह जैसे ही पत्ते तोड़ने लगा तभी उसका हाथ पास से निकली 33केबी विधुत लाइन के तारो में छू गया और उसके करंट लगने से वही पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना परिजनो को दी परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृक्ष से शव उतारकर पोस्टमार्टम है।

किशोर की मौत पर उसकी मां पिंकी पिता राजू भाई रोहित बहने रोशनी व डाली का रोरो कर बुरा हाल था। मृतक के पिता राजू ने बताया कि पुत्र करन बकरियों के लिए पीपल के पत्ते तोड़ रहा था। तभी यह हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर एस के मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर फौती दर्जकर पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है ।

पढ़ें-अयोध्या: सीएमओ बोले- बढ़ते कोरोना मरीजों को देख वैक्सीनेशन कराने की अपील

संबंधित समाचार