बहराइच: नगरीय चुनाव में भागीदारी के लिए आवेदन जमा करने के निर्देश, कांग्रेस पार्टी जारी किया पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए आवेदन भरकर जमा करना होगा। इसके लिए कांग्रेस ने निर्देश जारी कर दिया है। अंतिम तिथि 13 जुलाई है। जिले में आने वाले समय दो नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वाले संभावित …

बहराइच। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए आवेदन भरकर जमा करना होगा। इसके लिए कांग्रेस ने निर्देश जारी कर दिया है। अंतिम तिथि 13 जुलाई है।

जिले में आने वाले समय दो नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का आवेदन भरना होगा। जिलाध्यक्ष इंजीनियर जयप्रकाश मिश्रा ने बताया कि पार्टी हाई कमान की ओर से निर्देश जारी किया गया है।

ऐसे में पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले लोगों को कांग्रेस पार्टी का फार्म भरकर 13 जुलाई तक जमा करना होगा। इसको लेकर संभावित प्रत्याशियों ने आवेदन को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

पढ़ें-शाहजहांपुर: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

संबंधित समाचार