रामपुर : अवैध शुल्क वसूलकर रसीद काटते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के सुपुर्द किया
बिलासपुर (रामपुर), अमृत विचार। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पाने वाले ग्रामीणों से नेमप्लेट लगाए जाने के नाम पर शासनादेश का हवाला देकर गांव में अवैध वसूली कर रहे एक युवक को दबोच लिया। साथ ही उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहसील क्षेत्र के मनिहारखेड़ा गांव में शुक्रवार को प्रदेश की …
बिलासपुर (रामपुर), अमृत विचार। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पाने वाले ग्रामीणों से नेमप्लेट लगाए जाने के नाम पर शासनादेश का हवाला देकर गांव में अवैध वसूली कर रहे एक युवक को दबोच लिया। साथ ही उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
तहसील क्षेत्र के मनिहारखेड़ा गांव में शुक्रवार को प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही आवासीय योजना,राशन व शौचालय निर्माण तथा अन्य योजनाओं का लाभ पाने वाले ग्रामीणों के मकानों पर शासनादेश का हवाला व स्थानीय खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर भेजे एक युवक गांव में पहुंचा। वह ग्रामीणों से 50-50 रुपए की रसीद काटकर वसूलने लगा। कुछ ग्रामीण इसका विरोध करने लगे। इसकी सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस व ग्रामीणों ने युवक ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार सिवान के चैनपुर मुबारकपुर रहने वाला ओम कुमार है। उसने बताया उसके पास शासनादेश है और वह बीडीओ के आदेश पर आया है। जब ग्रामीणों द्वारा बीडीओ राजेश कुमार सिंह से जानकारी ली गई तो उन्हें कोई भी शासनादेश उनके पास होने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव के वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी अरविंदर सिंह चीमा ने बताया यह युवक गांव में पिछले कई दिनों से घूम रहा था। सवेरे यह ग्राम प्रधान रजनीत कौर से मिला। उनको शासनादेश का बताते हुए ग्रामीणों की रसीद कटवाने के लिए चलने को बोल रहा था,जबकि प्रधान ने युवक के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य को भेजकर रसीद कटवाने के लिए कहा। समाजसेवी ने बताया जब उनके द्वारा बीडीओ से मामले को लेकर आदेश के बारे में पूछा गया तो,उन्होंने कोई भी आदेश आने से मना किया है।
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे सात ई-रिक्शा सीज
यातायात पुलिस द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही सात ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया गया है। जिले में धड़ल्ले से बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शाएं चल रहीं है। शाम के समय इन रिक्शाओं की वजह से जाम लग जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के मार्गदर्शन यातायात प्रभारी सुमित कुमार यातायात टीम द्वारा सिविल लाइन,माल गोदाम,चौराहों पर बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके अलावा सड़क किनारे ई-रिक्शा को रोककर सवारी भरने का उतारने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सात रिक्शाओं के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है।शाम को भीड़ अधिक होने के कारण जाम लग जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आती है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: बरेली से मुरादाबाद की तरफ जा रही मालगाड़ी का पहिया उतरा, 10 ट्रेनें प्रभावित
