रायबरेली: कमरे में सो रही महिला की करंट से हुई मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमरे में अकेली सो रही महिला पंखे में प्रवाहित हो रहे बिजली के करेंट की चपेट में आकर मर गई। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब घर के लोग सोकर उठे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह …

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमरे में अकेली सो रही महिला पंखे में प्रवाहित हो रहे बिजली के करेंट की चपेट में आकर मर गई। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब घर के लोग सोकर उठे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह हादसा थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में हुआ है। गांव के रामराज लोधी की पत्नी श्रीमती शुक्रवार की शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। उसका पति कमरे के बाहर दरवाजे पर सो रहा था। रात में महिला टेबुल पंखा में प्रवाहित हो रहे बिजली के करेंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं हो पाई। शनिवार की सुबह जब उसका पति सोकर उठा और अपनी पत्नी को जगाने उसके कमरे में गया तो वह मृत पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें-बहराइच: करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार