मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस कर रहे तैयार: शंकर गिरि
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की एक अहम बैठक पार्टी मुख्यालय पयागीपुर में संगठन जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पहुंचे लखनऊ के सरोजनी नगर के विधायक व ईडी के पूर्व निदेशक राजेश्वर सिंह का परिचय व स्वागत भी …
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की एक अहम बैठक पार्टी मुख्यालय पयागीपुर में संगठन जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पहुंचे लखनऊ के सरोजनी नगर के विधायक व ईडी के पूर्व निदेशक राजेश्वर सिंह का परिचय व स्वागत भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने कहा मिशन 2024 में एक बार फिर परचम फहराने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस कर तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा बूथ सशक्तिकरण व वृक्षारोपण अभियान को गति पकड़ानी है।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया भाजपा पिछले चार चुनाव में हारे हुए 275 बूथों को जीतने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी जिला पदाधिकारियों को मंडल कार्यसमिति की बैठक 3 जुलाई तक संपन्न कराने के लिए कहा।
बैठक में सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने सभी जिला पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा सुल्तानपुर मेरा घर और परिवार है।मेरा दिल व लगाव सदैव सुल्तानपुर के लिए रहा है और आज भी है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश जयसवाल,आनंद द्विवेदी,विजय सिंह रघुवंशी, संजय त्रिलोचन्दी,अनीता पांडे, सुनील वर्मा अन्य रहे।
यह भी पढ़ें:-भाजपा ने किया पलटवार, मोदी की अगवानी न कर यशवंत के बहाने ‘शक्ति प्रदर्शन’ करेंगे मुख्यमंत्री राव
