इस राज्य में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप बी पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कुछ समय से चल रही है और जल्दी ही इनके लिए अप्लाई करने की …
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप बी पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कुछ समय से चल रही है और जल्दी ही इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है। इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हों, वे अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।
ऐसे करें अप्लाई
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन के इन पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए एमपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है mpsconline.gov.in वहीं महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ग्रुप बी (नॉन गैजेटेड) पदों से संबंधित नोटिस देखने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा mpsc.gov.in
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही उसे मराठी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
- आयु सीमा पद के अनुसार अलग है जिसके लिए नोटिस देखा जा सकता है।
- इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 394 रुपए है। आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 294 रुपए तय किया गया है।
- एमपीएससी ग्रुप बी पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन चरणों की परीक्षा के बाद होगा, प्री, मेन्स और इंटरव्यू।
ये भी पढ़ें- अग्निपथ योजना के तहत थल सेना, नौसेना ने की भर्ती शुरू
