लखनऊ : मायावती ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब यह होगा टारगेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने संगठन की रूपरेखा में बड़ा बदलाव कर दिया है। साथ ही हालिया संपन्न यूपी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को मिले बढ़े हुए वोट प्रतिशत को देखते हुए एक नया टारगेट भी बनाया है। आजमगढ़ उपचुनाव के नतीजों से उत्साहित बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती …

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने संगठन की रूपरेखा में बड़ा बदलाव कर दिया है। साथ ही हालिया संपन्न यूपी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को मिले बढ़े हुए वोट प्रतिशत को देखते हुए एक नया टारगेट भी बनाया है।

आजमगढ़ उपचुनाव के नतीजों से उत्साहित बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अब मिशन 2024 यानी आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस चुनाव के बाद बसपा के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है।

मायावती को लगता है कि अगर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया गया तो लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। मायावती ने लखनऊ दफ्तर में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की और संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए एक योजना बनाई है।

इस बैठक में बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश प्रभारी व्यवस्था खत्म कर दी और राज्य को 6 भागों में बांटते हुए 3-3 मंडल का एक जोन बनाया है। इन सभी जोनों पर 2-2 कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं, जो आम लोगों के साथ पार्टी को जोड़ने का काम करेंगे। यही नहीं तमाम पदाधिकारियों को भी जोन में लगाया गया है। बैठक में मायावती ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि नई व्यवस्था के तहत लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू की जाए और ज्यादा से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं को बनाया जाए।

नयी व्यवस्था के तहत पार्टी की जिला और विधानसभा कमेटी अब बूथ पर सदस्यता अभियान चलाएगी और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए काम किया जाएगा। जोन कोऑर्डिनेटर भी बूथ स्तर पर काम करेंगे. इसके साथ ही 18 मंडलों के पदाधिकारियों को 90 दिनों के भीतर 1 करोड़ नए एक्टिव सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

यह भी पढ़ें –नैनीताल: कालाढूंगी SDM को अपनी मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार