बिजनौर : सास, बेटा-बहू सम्मेलन में अब तक 97 महिलाओं ने कराई नसबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। जनपद में सास, बेटा-बहू सम्मेलन में अभी तक हजारों दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन दिए जा चुके हैं। इन दिनों एएनएम व आशा के जरिए उपकेंद्रों या गली-मोहल्लों में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चंदक ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाहेड़ी में सम्मेलन आयोजित किया …

बिजनौर,अमृत विचार। जनपद में सास, बेटा-बहू सम्मेलन में अभी तक हजारों दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन दिए जा चुके हैं। इन दिनों एएनएम व आशा के जरिए उपकेंद्रों या गली-मोहल्लों में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चंदक ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाहेड़ी में सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने किया।

उन्होंने बताया कि हर दंपति अपनी सुविधा के अनुसार परिवार नियोजन के साधन का इस्तेमाल कर रहा है। इन दिनों विभाग की यही कोशिश है कि अधिक संख्या में नवविवाहित दंपति तक परिवार नियोजन के साधन पहुंचाए जाएं। उन्हें इन साधनों के इस्तेमाल करने के फायदे बताने के साथ ही परिवार को सीमित रखने की भी सलाह दी जा रही है।

फारूख ने बताया कि पिछले दिनों भोगपुर स्थित उपकेंद्र, चंदक ब्लॉक में रामजीवाला बने उपकेंद्र, नजीबाबाद में मुगुलशाह, बिजौरी में और बिजनौर में रविदास नगर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सराय आलम नुरपूर में जुझैला सहित तमाम जगहों पर सास, बेटा-बहू सम्मेलन हो चुके हैं।

जिला परिवार नियोजन प्रबंधक रहमत अली ने बताया कि 20 जून से चल रहे सम्मेलन के इस दौरान 97 महिलाओं की नसबंदी जनपद में कराई जा चुकी है। इसके अलावा 412 महिलाओं को अंतरा, 410 महिलाओं को छाया, 351 महिलाओं को माला एन और 51 महिलाओं को इमरजेंसी कांट्रेसेप्टिव पिल दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी सम्मेलनों में बॉस्केट ऑफ च्वाइस रखवा दी गई है। दंपति अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी साधन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित तीन डॉक्टरों का ट्रांसफर

संबंधित समाचार