कानपुर: अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, अस्पताल पहुंचने के बजाय बयान नोट करती रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। गोविंद नगर में महिला को चाकू से गोंद कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल भेजने के बजाय बयान नोट करती रही। घायल महिला को सरकारी गाड़ी से अस्पताल नहीं भेजा गया। गम्भीर हालत में बाइक अस्पताल पहुंचाया गया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र संजय नगर में हुई घटना में अज्ञात युवकों ने …

कानपुर। गोविंद नगर में महिला को चाकू से गोंद कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल भेजने के बजाय बयान नोट करती रही। घायल महिला को सरकारी गाड़ी से अस्पताल नहीं भेजा गया। गम्भीर हालत में बाइक अस्पताल पहुंचाया गया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र संजय नगर में हुई घटना में अज्ञात युवकों ने महिला को घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया।

महिला की स्थिति गंभीर, मौके में पहुंची पुलिस, आरोपी को क्षेत्रीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जाती है। खून से लथपथ महिला आधे घंटे तक तड़पती रही। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के निराला नगर पराग डेयरी चौकी के इलाके की यह घटना है।

यह भी पढ़ें:-गाज़ियाबाद : पत्नी पर चाकू से किए कई वार, खुद थाने में हुआ हाज़िर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

संबंधित समाचार