सुल्तानपुर : भाजपा विधायक ने दरोगा को जमकर कहे अपशब्द, ऑडिओ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले में कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें विधायक ने कादीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय प्रसाद पर धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए जूते से मारने की धमकी दी है। इस वायरल हुए ऑडियो कि पुष्टि अमृत विचार नहीं करता …

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले में कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें विधायक ने कादीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय प्रसाद पर धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए जूते से मारने की धमकी दी है। इस वायरल हुए ऑडियो कि पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।

वायरल ऑडियो में विधायक ने लक्ष्मणपुर के योगेंद्र सिंह के मामले में रिपोर्ट ना लगाने पर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय प्रसाद पर डेढ़ हजार रुपए का रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि बैठ कर वसूली कर रहे हो। मैं वर्दी का सम्मान कर रहा हूं। तुम लोग पूरा क्षेत्र गंधवा दिए हो साले। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मैं रिपोर्ट नहीं लिख पाऊंगा। मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए।

विधायक ने कहा पैसा किस बात का लिए हो ।अभी बताता हूं। इस संबंध में जब विधायक राजेश गौतम से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय प्रसाद खुलेआम धन उगाही कर रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने शिकायत किया है कि बिना पैसे के कोई कार्य नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान संजय प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसका ऑडियो से रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई है। तीन मिनट के ऑडियो में छेड़छाड़ करते हुए एडिट किया गया है। मैंने अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया है।

उधर दरोगा संजय प्रसाद का कहना है कि विधायक जिस मामले में रिपोर्ट लगाने की बात कर रहे थे ।उसमें कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा रहते मैं गलत रिपोर्ट नहीं लगा सकता हूं। धनउगाही एवम भाजपा पर आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप निराधार एवम असत्य है। प्रभारी निरीक्षक उमेश्वर प्रताप यादव ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें –हरदोई: भाजपा विधायक ने सरकार से किया सवाल, कहा- कैसे बनेंगे अमृत सरोवर?

संबंधित समाचार