गोंडा : डीएम की कार के सामने लेटे अधिवक्ता, किया जोरदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। सदर तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन के अन्तर्गत अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील गेट पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की । आन्दोलन के बीच समाधान दिवस में शामिल होने के लिए डीएम व एसपी तहसील पहुंचे तो अधिवक्ता डीएम की कार के सामने …

गोंडा, अमृत विचार। सदर तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन के अन्तर्गत अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील गेट पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की । आन्दोलन के बीच समाधान दिवस में शामिल होने के लिए डीएम व एसपी तहसील पहुंचे तो अधिवक्ता डीएम की कार के सामने लेट गए और तहसीलदार को तत्काल हटाने की मांग की।

अधिवक्ताओं के आन्दोलन के चलते डीएम व एसपी को तहसील सभागार तक पैदल जाना पड़ा। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को हटाए जाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन से तहसील में आने-जाने वाले फरियादियों व कर्मचारियों का आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा।

बताते चलें कि सदर तहसीलदार राजीव मनोहन सक्सेना की शिथिल कार्यशैली को लेकर जिले के अधिवक्ता पिछले एक सप्ताह से आन्दोलन पर है, और उन्हे हटाने की मांग कर रहे है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसील के गेट पर घेरा डालो डेरा डालों आन्दोलन के तहत धरना प्रदर्शन किया और तहसील गेट से आवागमन बाधित कर दिया। धरना व सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा संचालन महामंत्री रितेश कुमार यादव ने किया।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: स्वास्थ विभाग में स्थानांतरण के नाम पर हो रहा खेल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दी आन्दोलन की चेतावनी

संबंधित समाचार