लखनऊ : कमलेश तिवारी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को जान से मरने की धमकी दी गयी है। जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या की घटना के बाद यूपी में चार लोगों को मारने …

लखनऊ, अमृत विचार। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को जान से मरने की धमकी दी गयी है। जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या की घटना के बाद यूपी में चार लोगों को मारने की धमकी मिली है। सहारनपुर में बजरंग दल के नेता समेत चार लोगों को धमकी मिली है। सभी को चिट्ठी लिखकर मारने की धमकी दी गई है।

बता दें कि कमलेश तिवारी की 18 नवंबर 2019 को उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। कमलेश की हत्या बाद उनकी पत्नी को कई बार धमकी मिल चुकी है.

किरन तिवारी को खुर्शीदबाद थाना स्थित उनके कार्यालय पर चिट्ठी मिली है जो उर्दू में लिखी हुई है। यह चिट्ठी उन्हें 22 जून को मिली थी। धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.उनके घर पर पहले से पुलिसकर्मी 24 घंटे मुस्तैद रहते हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें –बरेली: हेडमास्टर की स्कूल में गुंडागर्दी, शिक्षिकाओं को धमकी और गालियां…फेंके पत्थर

संबंधित समाचार