बाराबंकी : निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर भरे गए नमूने
रामसनेहीघाट / बाराबंकी, अमृत विचार। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन आइसोलेशन वार्ड एवं नगर पंचायत भवन में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री का नमूना शनिवार को लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में यहां घटिया सामग्री का प्रयोग होना पाया गया था। सीएनडीएस संस्था के परियोजना प्रबंधक एके …
रामसनेहीघाट / बाराबंकी, अमृत विचार। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन आइसोलेशन वार्ड एवं नगर पंचायत भवन में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री का नमूना शनिवार को लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में यहां घटिया सामग्री का प्रयोग होना पाया गया था।
सीएनडीएस संस्था के परियोजना प्रबंधक एके पचौरी के निर्देश पर शनिवार को जांच के लिए यहां पहुंची टीम ने मौरंग व अन्य निर्माण सामग्री के नमूने लिए। उप जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद यहां घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। जिससे निर्माणाधीन दीवार फट गई।
जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी ने उसे तोड़कर फिर से निर्माण करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को मामले की जांच करने अधिकारी के मौके पर पहुंचने के पहले ही खराब मौरंग को ठेकेदार द्वारा हटा दिया गया था।
यह भी पढ़ें –इटावा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य का अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश
