कानपुर: उपनगर आयुक्त समेत 12 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। नगर निगम कानपुर में दूसरे दिन शनिवार को भी बड़े पैमाने पर तबादले हुए। नगर निगम से उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त समेत 12 अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। संयुक्त नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त समेत 9 अधिकारियों को नगर निगम मुख्यालय और जलकल में जॉइनिंग दी गई। अधिकारियों को जल्द ही रिलीव …

कानपुर। नगर निगम कानपुर में दूसरे दिन शनिवार को भी बड़े पैमाने पर तबादले हुए। नगर निगम से उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त समेत 12 अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। संयुक्त नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त समेत 9 अधिकारियों को नगर निगम मुख्यालय और जलकल में जॉइनिंग दी गई। अधिकारियों को जल्द ही रिलीव किया जाएगा। शासन ने प्रदेश के सभी निकायों में ट्रांसफर किए हैं। शुक्रवार को नगर निगम में स्थानीय स्तर पर 168 कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए थे।

नगर निगम में इनके ट्रांसफर हुए

  • स्वर्ण सिंह, उप नगर आयुक्त व जोन-5 प्रभारी को अयोध्या नगर निगम भेजा गया है।
  • बाल मुकुंद मिश्रा, जोनल अधिकारी-2 को नगर पालिका परिषद बहराइच भेजा गया है।
  • पूजा त्रिपाठी, जोनल अधिकारी-4 को बरेली नगर निगम ट्रांसफर किया गया है।
  • नीरज पटेल, कर अधीक्षक को फिरोजाबाद नगर निगम ट्रांसफर किया गया है।
  • शिप्रा श्रीवास्तव, आरआई को गोरखपुर नगर निगम
  • रुचि यादव, आरआई को लखनऊ नगर निगम
  • राज किशोर कमल, कर अधीक्षक को अलीगढ़ नगर निगम
  • राम अचल, कर अधीक्षक को लखनऊ नगर निगम
  • अरुण कुमार शर्मा, जेई को बांदा नगर पालिका
  • शिल्पी सिंह, जेई को लखनऊ नगर निगम
  • पूनम गुप्ता, जलकल जेई को महाराजगंज पालिका
  • रविकांत सिंह जेई को मथुरा नगर निगम

इनको मिली नगर निगम में जॉइनिंग

  • मयंक यादव, सहायक नगर आयुक्त को प्रयागराज से कानपुर
  • जगदीश यादव, संयुक्त नगर आयुक्त को बनारस से कानपुर
  • साक्षी शुक्ला, आरआई उन्नाव पालिका से कानपुर नगर निगम
  • पूजा सिंह, आरआई गाजियाबाद से कानपुर
  • राजेश कुमार, कर अधीक्षक को अलीगढ़ से कानपुर
  • राम संजीवन, कर अधीक्षक को लखनऊ से कानपुर
  • पुष्पा राठौर, कर अधीक्षक को फिरोजाबाद से कानपुर
  • संदीप सोनकर जेई, आगरा से कानपुर
  • विवेक वर्मा, जलकल जेई को उन्नाव से कानपुर

शासन स्तर से बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव का लाभ निकाय को जल्द ही मिलेगा। नई टीम नई ऊर्जा के साथ काम करेगी…सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त।

यह भी पढ़ें:-यूपी में 21 IPS अफसरों का योगी सरकार ने किया तबादला, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार