बरेली: कैंडल जलाकर कन्हैयालाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बरेली, अमृत विचार। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ बर्बरतापूर्ण घटना को लेकर शनिवार को साहू राठौर मोदी एकता मंच की ओर से दीनदयाल पुरम में शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर 5 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद शोक सभा का आयोजन किया गया। …
बरेली, अमृत विचार। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ बर्बरतापूर्ण घटना को लेकर शनिवार को साहू राठौर मोदी एकता मंच की ओर से दीनदयाल पुरम में शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर 5 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद शोक सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद आरोपियों को फांसी की मांग की। श्रद्धांजलि देने वालों में युवा मोर्चा बरेली मीडिया प्रभारी सूरज राठौर, संतोष साहू पूर्व पार्षद, विजय साहू, भगवतशरण साहू, सौरव राठौर, टिंकू राठौर, विश्राम सिंह, चंद्रपाल राठौर, धीरज साहू, सुनील कुमार, अर्जुन राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: 4 जुलाई तक चिन्हित स्थानों पर पहुंचाए जाएं पौधे- डीएम
