बिहार वज्रपात: 5 लोगों की मौत से नीतीश मर्माहत, अनुदान देने का दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के चार जिले में वज्रपात से 05 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिया है । नीतीश ने वज्रपात से मधेपुरा में 02 और सीवान, बांका तथा गोपालगंज में 01-01 व्यक्ति …

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के चार जिले में वज्रपात से 05 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिया है । नीतीश ने वज्रपात से मधेपुरा में 02 और सीवान, बांका तथा गोपालगंज में 01-01 व्यक्ति की मौत पर शनिवार को दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया । मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें । खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करने के साथ ही खराब मौसम में लोग घरों में रहें।

ये भी पढ़े – अन्नाद्रमुक और सहयोगी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी मुर्मू का किया समर्थन

संबंधित समाचार