लखनऊ : शिक्षा विभाग में छह अधिकारियों का तबादला, डा. मुकेश बने लखनऊ मंडल के एडी बेसिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में छह अधिकारियों का और तबादला कर दिया है। इसमें लखनऊ मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक के पद पर डॉ मुकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। उन्होंने आदेश जारी होते ही अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। इससे पहले इस पद पर तैनात रहे …

लखनऊ, अमृत विचार। शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में छह अधिकारियों का और तबादला कर दिया है। इसमें लखनऊ मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक के पद पर डॉ मुकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। उन्होंने आदेश जारी होते ही अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। इससे पहले इस पद पर तैनात रहे पीएन सिंह का तबादला शुक्रवार को हो गया था। पिछले 24 घंटे से ये पद खाली था।

डॉ मुकेश कुमार सिंह की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती रही है। डॉ मुकेश इससे पहले लखनऊ के डीआईओएस और बीएसए का भी पद संभाल चुके हैं। वहीं अपर सचिव माध्यमिक के पद पर तैनात रहे सुधीर कुमार को वरिष्ठ विशेषज्ञ समग्र शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ के पद तैनात रहे धर्मेन्द्र शर्मा को गौतमबुद्ध नगर डॉयट का प्राचार्य बनाया गया है।

जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी के पद पर तैनात रहे राजेश वर्मा को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर बनाया गया है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा के पद पर तैनात रहे जितेन्द्र कुमार मलिक को हापुड़ का डॉयट प्राचार्य बनाया गया है।

इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में सहायक शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात रहे राजकुमार को सहायक शिक्षा निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा एवं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का भी कार्य देखेंगे। इस पद पर सचिव प्रताप सिंह बघेल अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : मुलायम की समधन समेत 188 नगर निकाय कर्मियों का तबादला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज