लखनऊ : राहुल गांधी के खिलाफ गलत खबर दिखाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर गलत खबर प्रसारित करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने एक टीवी चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस सिलसिले में हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पूर्व …

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर गलत खबर प्रसारित करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने एक टीवी चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस सिलसिले में हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश आजमानी की ओर से दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि टीवी चैनल ने गलत मंशा से जान-बूझकर कन्हैयालाल हत्याकांड से जोड़कर गलत खबर प्रसारित की।

इस संवेदनशील हत्याकांड पर गैर जिम्मेदाराना बयान व भ्रामक खबर दो समुदायों के बीच कटुता और लोक शांति को प्रभावित करने वाला है। इस भ्रामक खबर को जान बूझकर ध्रवीकरण करने की मंशा से प्रसारित किया गया है।प्रार्थना पत्र देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें –कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार