बरेली: आयुश्री मिस और दीपांशु बने मिस्टर फ्रेशर
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल साइंस में शनिवार को फ्रेशर और फेरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. सुशील कुमार ठाकुर (रजिस्ट्रार बीआईयू) और डा. अवनीश सिंह चौहान रहे। समारोह पैरामेडिकल के 2020 वर्ष के परीक्षार्थियों की ओर से आयोजित किया। कार्यक्रम का आरंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र कनौजिया और मुख्य अतिथि …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल साइंस में शनिवार को फ्रेशर और फेरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. सुशील कुमार ठाकुर (रजिस्ट्रार बीआईयू) और डा. अवनीश सिंह चौहान रहे। समारोह पैरामेडिकल के 2020 वर्ष के परीक्षार्थियों की ओर से आयोजित किया। कार्यक्रम का आरंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र कनौजिया और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित किया। छात्रों की ओर से नृत्य, गायन व नाटक का मंचन किया गया। संचालन अंजली शर्मा और अमन कुमार ने किया।
प्रथम वर्ष की छात्रा आयुश्री को मिस फ्रेशर और छात्र दीपांशु त्रिवेदी को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया गया। रनरअप विमलदीप कौर और शिवम रहे। अंतिम वर्ष की छात्रा अरीबा को मिस फेयरवेल और छात्र अजय पाल को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया। तनु गुप्ता और देव अभिजीत रनरअप रहे। प्रोग्राम ऑफ द डे का खिताब प्रियंकर मंडल को दिया गया। अंत में मिस मेघा चौधरी ने समारोह में आए अतिथि, शिक्षक, छात्र छात्राओं का धन्यवाद किया। आयोजन में मिस मेघा चौधरी व गुलफशा सैफी ने सहयोग किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की रफ्तार बढ़ाएंगे डीआईओएस
