मुरादाबाद : शहजाद नगर-रामपुर के बीच हुए रेल हादसे की जांच करेगी बड़ौदा हाउस की टीम
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहजाद नगर-रामपुर के बीच हुए रेल हादसे की जांच बड़ौदा हाउस की टीम करेगी। टीम में पांच सदस्य होंगे। सोमवार टीम के सदस्य सीधे घटनास्थल पहुंचेंगे। लौटते समय यहां डीआरएम कार्यालय में जिम्मेदारों के बयान दर्ज किए जाएंगे। शहजाद नगर यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने से सेक्शन में ट्रेनों …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहजाद नगर-रामपुर के बीच हुए रेल हादसे की जांच बड़ौदा हाउस की टीम करेगी। टीम में पांच सदस्य होंगे। सोमवार टीम के सदस्य सीधे घटनास्थल पहुंचेंगे। लौटते समय यहां डीआरएम कार्यालय में जिम्मेदारों के बयान दर्ज किए जाएंगे। शहजाद नगर यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने से सेक्शन में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था।
छह घंटे की मेहनत के बाद रूट बहाल हो सका। इस दौरान बरेली, धनेटा, धनौरा, पितांबरपुर व शाहजहांपुर में मुरादाबाद की ओर आने वाली ट्रेनों को रोका गया था। तड़के तीन बजे दून एक्सप्रेस को सीमित गति से रवाना किया गया। जबकि लखनऊ की ओर से आने वाली प्रमुख ट्रेनों को चंदौसी के रास्ते चलाया गया। दिल्ली-कोलकाता मुख्य लाइन के बंद होने से रेलवे मुख्यालय तक खलबली मच गई। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन सहित सभी शाखा अधिकारी डीआरएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में सुबह तक रहे। मंडल में दर्जनों मेल-एक्सप्रेस और गुड्स ट्रेनों का समयबद्ध संचालन पटरी से उतर गया है।
मालगाड़ी के एक्सल में खराबी से हुआ हादसा
सूत्रों का कहना है कि मालगाड़ी के एक्सल में खराबी की वजह से हादसा हुआ है। आरंभिक संयुक्त जांच मंडलीय अधिकारियों ने की है। सुबह संयुक्त टीम की आरंभिक जांच रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक को सौंप दी गई। उधर, बड़ौदा हाउस ने मुख्य पटरी अभियंता (सीटीई) सीएसटी, चीफ रोलिंग स्टाफ इंजीनियर (सीआरएस) मुख्य परिचालन प्रबंधक गुड्स (सीओएम-जी) और डिप्टी सीएसओ (इंजीनियरिंग) को टीम का हिस्सा बनाया है।
जांच कमेटी में परिचालन, सुरक्षा, कैरेज, पी-वे व सिविल इंजीनियरिंग के सदस्य, जिम्मेदारों के बयान होंगे दर्ज
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि जांच कमेटी में परिचालन, सुरक्षा, कैरेज, पी-वे और सिविल इंजीनियरिंग के सदस्य शामिल हैं। सोमवार को टीम घटनास्थल का मौका मुआयना करेगी। सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) के सदस्य सुबह 11:30 बजे शहजाद नगर पहुंचेंगे और शाम चार बजे डीआरएम कार्यालय में परिचालन, सिविल इंजीनियरिंग कैरिज एंड वैगन सहित अन्य जिम्मेदारों का बयान दर्ज करेंगे।
राज्यरानी एक्सप्रेस, काठगोदाम पैसेंजर समेत 4 ट्रेनें आज से रद
माल भाड़ा कमाई के लिए रेल प्रबंधन ने फिर यात्रियों को हासिए पर रखा है। कोयला की ढुलाई का हवाला देकर यात्री ट्रेनों का संचालन रोका गया है। इसमें कई लोकल ट्रेनें हैं। इनसे हजारों यात्री हर दिन सफर करते हैं। सुपरफास्ट राज्यरानी और काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन के रद होने से स्थानीय यात्रियों को दुश्वारी झेलनी होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के अनुसार ग्रीष्म ऋतु आने से बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली घरों में कोयला की कमी न हो, इसलिए रेल कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को उच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित कर रहा है, जिससे निम्नलिखित ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अपनों से रूठा तो आठ महीने होटल में साफ करने पड़े बर्तन
