मुरादाबाद : ट्रैफिक पुलिस की मेहनत ने बिखेरी बुजुर्ग यात्री के चेहरे पर मुस्कान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की मेहनत शनिवार को एक बुजुर्ग बस यात्री के चेहरे पर मुस्कान की सबब बन गई। खाकी के मानवीय चेहरे ने बुजुर्ग को पुलिस की आकंठ सराहना करने पर बाध्य कर दिया। ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार के मुताबिक शनिवार को पीलीकोठी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की मेहनत शनिवार को एक बुजुर्ग बस यात्री के चेहरे पर मुस्कान की सबब बन गई। खाकी के मानवीय चेहरे ने बुजुर्ग को पुलिस की आकंठ सराहना करने पर बाध्य कर दिया। ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार के मुताबिक शनिवार को पीलीकोठी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी कर रहे थे, तभी एक बुजुर्ग वहां पहुंचा।

बिजनौर के मूल निवासी बुजुर्ग को रोडवेज की बस पकड़नी थी। कुछ ही देर में बस पीलीकोठी पहुंच गई। बुजुर्ग बस में चढ़ने की कोशिश करने लगा। बस में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग का पर्स सड़क पर गिर गया। उधर, बस आगे बढ़ गई। कुछ ही देर में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय कुमार व होमगार्ड धर्मवीर सिंह की नजर पर्स पर गई। दोनों ने पर्स चेक किया। शोर मचाते हुए दोनों ने आगे बढ़ रही बस को रोकने की असफल कोशिश की। बस चालक पुलिसकर्मियों की आवाज नहीं सुन सका। तब पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान बाइक की मदद से बस का पीछा करने लगे। हरथला किला तिराहे के पास बस रोकने में वह सफल हुए। फिर पुलिस कर्मियों ने पर्स के बाबत यात्रियों से पूछताछ की। बुजुर्ग ने पर्स अपना बताया। छानबीन के बाद पर्स बुजुर्ग को लौटा दिया गया। खोया पर्स दोबारा पाने से बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान पसर गई।

कोर्ट मोहर्रिर को एसएसपी ने दिया बैग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में कोर्ट मुहर्रिर संग बैठक की। थानों के पैरोकार व कोर्ट मोहर्रिर को मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए एसएसपी ने प्रेरित किया। एसएसपी ने कहा कि व्यक्ति को हर जगह अपनी भूमिका प्रमणित करनी चाहिए। कोर्ट मोहर्रिर का काम महत्वपूर्ण होता है। इस मौके पर एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र भी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने सभी पैरोकारों को बैग वितरित किया। बैग मिलने से पैरोकारों को मुकदमे से संबंधित कागजात रखने में सहूलियत होगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मरीज ने कहा, ठीक होने की गारंटी लिखकर दीजिए

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव