मुरादाबाद : बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 34 चौकियां स्थापित
मुरादाबाद, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से जिले की नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन बाढ़ से बचाव की तैयारियों को पुख्ता करने में लगा है। इसके लिए 34 बाढ़ चौकियां और 23 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया है और …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से जिले की नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन बाढ़ से बचाव की तैयारियों को पुख्ता करने में लगा है। इसके लिए 34 बाढ़ चौकियां और 23 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया है और तहसीलों में निगरानी बढ़ाने का डीएम ने निर्देश दिया है।
जिला मुख्यालय पर आपदा कंट्रोल रूम से नदियों के जलस्तर की मॉनीटरिंग की जा रही है। रामगंगा और गागन नदी के किनारे रहने वाले इलाकों पर अधिकारियों को सतर्कता बरतने और क्षेत्र के लोगों को अलर्ट करने के लिए कहा गया है। एसडीआरएफ की एक टीम व राहत बचाव कार्य के लिए फ्लड पीएससी की एक टीम बनाई गई है।
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। इसके नंबर 591-2412728 और 9454416867 पर मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है।

जिला आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्र का कहना है कि जिला मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम सक्रिय है। इसके लिए नंबर जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बारिश और बाढ़ की संभावित आपदा से निपटने के लिए प्रशासनिक इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के अलावा बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बारिश बाद बढ़ा रामगंगा का जलस्तर, नदी किनारे बसे लोगों ने की बांध निर्माण की मांग
