हरदोई: छात्र ने खुद को मारी तमंचे से गोली, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नंदना गांव में एक किशोर ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। के अरवल थाने के नंदना गांव में हुई इस तरह की वारदात से वहां सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हर एक पहलू की बारीकी से …

हरदोई। नंदना गांव में एक किशोर ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। के अरवल थाने के नंदना गांव में हुई इस तरह की वारदात से वहां सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हर एक पहलू की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

किशोर के घर वाले फिलहाल अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बताते हैं कि नंदना गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर वीरेंद्र यादव की रविवार को अचानक गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने खुद को तमंचे से गोली मारी। इसका पता होते ही आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई।

इस बारे में जिसने भी सुना,वही दौड़ पड़ा।इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए वहां बारीकी से पड़ताल में जुट गई। वीरेंद्र ने आखिर किस बात के चलते इस तरह का कदम उठाया ? भीड़ में शामिल लोग इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहें हैं। फिलहाल उसके घर वाले अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। किशोर के इस फैसले से हर कोई सन्न रह गया। कुछ इसे अफेयर की कड़ी मान रहें हैं, वहीं कुछ लोग किसी घरेलू बात से खफा हो कर ऐसा करना बता रहें हैं।

पढ़ें-हरदोई: तमंचे से गोली मारकर शख्स ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

संबंधित समाचार