शिक्षा विकास का अहम हिस्सा: बहराइच ब्लॉक प्रमुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड में स्थित गायत्री विद्यालय में हाई स्कूल और इंटर मीडिएट के मेधावियों का सम्मान शनिवार को हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने सभी को शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। जरवल विकास खंड के जरवलरोड में स्थित गायत्री विद्यालय में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम …

बहराइच। जरवल रोड में स्थित गायत्री विद्यालय में हाई स्कूल और इंटर मीडिएट के मेधावियों का सम्मान शनिवार को हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने सभी को शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

जरवल विकास खंड के जरवलरोड में स्थित गायत्री विद्यालय में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जरवल विपेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ए आर पी जरवल कल्पना मिश्रा रही। मुख्य अतिथि द्वारा इंटरमीडिएट की छात्रा लाडली 76 प्रतिशत, पम्मी सिंह 74.6प्रतिशत, पूर्णिमा तिवारी 72.5 प्रतिशत तथा हाईस्कूल की छात्रा प्रथा सिंह 87 प्रतिशत, फायमा बानो 85 प्रतिशत, स्मिता गुप्ता 84.7 प्रतिशत आदि को माला पहनाकर सम्मनित किया गया। सम्मान के अंत में ब्लफोक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा सभी को हासिल करना चाहिए।

शिक्षा से ही विकास होगा। परिवार का नाम बढ़ेगा। इस मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी, कृष्ण कुमार पोरवाल, प्रदीप जायसवाल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अवध बिहारी दीक्षित, अजय वर्मा, प्रवीण श्रीवस्तव, चन्द्र कुमार जैन, आलोक मिश्रा, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम अयोजक पंकज तिवारी ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया

पढ़ें-हरदोई: छात्र ने खुद को मारी तमंचे से गोली, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार