मुरादाबाद : सपा की कमेटियां भंग होने से सकते में आए पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की सभी कमेटियां भंग करने के जिले के पदाधिकारी सकते में आ गए हैं। वहीं कई अन्य को पद मिलने की ख्वाहिश भी दिखने लगी है। निवर्तमान अध्यक्ष डीपी यादव कुछ भी कहने से यह कहकर बच रहे हैं कि राष्ट्रीय …

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की सभी कमेटियां भंग करने के जिले के पदाधिकारी सकते में आ गए हैं। वहीं कई अन्य को पद मिलने की ख्वाहिश भी दिखने लगी है। निवर्तमान अध्यक्ष डीपी यादव कुछ भी कहने से यह कहकर बच रहे हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय शिरोधार्य है।

अब नये जिलाध्यक्ष के दावेदार भी सामने हो रहे हैं। अब तक जिलाध्यक्ष रहे धर्मपाल सिंह उर्फ डीपी यादव बुद्धि विहार कालोनी में रहते हैं वह प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव भी रह चुके हैं। वह लंबे समय से पार्टी के झंडाबरदार हैं। जिला कार्यकारिणी में दो बार महासचिव भी रह चुके हैं। डीपी यादव का कहना है कि पद से अधिक पार्टी महत्वपूर्ण है। वह हमेशा पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस जवान के घर से लाखों के गहने व नगदी चोरी

संबंधित समाचार