बीजेपी की बैठक में पकड़ा गया जासूस, नेताओं ने किया पुलिस के हवाले, मोबाइल से कर रहा था…
हैदराबाद। आज(3 जुलाई) को भाजपा कार्यकारिणी की बैठक की हैदराबाद में हुई। इस बैठक में देशभर के दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक से पहले बीजेपी नेताओं की तेलंगाना इंटेलिजेंस स्पेशल ब्रांच के एक पुलिसकर्मी पर नजर पड़ी जो टेबल पर रखे दस्तावेजों की फोटो अपने मोबाइल से क्लिक कर रहा था तभी बीजेपी नेताओं ने …
हैदराबाद। आज(3 जुलाई) को भाजपा कार्यकारिणी की बैठक की हैदराबाद में हुई। इस बैठक में देशभर के दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक से पहले बीजेपी नेताओं की तेलंगाना इंटेलिजेंस स्पेशल ब्रांच के एक पुलिसकर्मी पर नजर पड़ी जो टेबल पर रखे दस्तावेजों की फोटो अपने मोबाइल से क्लिक कर रहा था तभी बीजेपी नेताओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक रखे दस्तावेज पहले की मीटिंग और आगामी मीटिंग्स से संबंधित दस्तावेज थे। पुलिसकर्मी फोटो क्लिक कर किसी को भेज रहा था। उस दौरान बैठक शुरू नहीं हुई थी लेकन बीजेपी नेताओं की नजर पड़ी तो तुरंत उसे पुलिस के हवाले कर दिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
युवक से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राज्य खूफिया विभाग में काम करता है. इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम पारदर्शिता के साथ काम करते हैं। अगर आरोपी युवक हमसे वो राजनीतिक प्रस्ताव की कॉपी मांगता को हम खुद उसे दे देते।
हम तो अपनी सरकार से जुड़ी सूचनाओं को भी वेबसाइट पर डालते हैं। बता दें कि भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया है। और अभी तक मीडिया को इसकी कॉपी नहीं दी गई है। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस प्रस्ताव की मुख्य बातों के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें- BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में किसने क्या कहा, यहां जानिए सब कुछ
