देखें Video: जब राहुल गांधी ने बच्ची से की मुलाकात, खिलाई चॉकलेट और Selfie भी ले ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल में अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने समर्थकों से मिले और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंची और उनकी कार में सवार हो गई। राहुल ने बच्ची का …
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल में अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने समर्थकों से मिले और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंची और उनकी कार में सवार हो गई। राहुल ने बच्ची का नाम पूछा और उसे चॉकलेट भी दी।
इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने बच्ची के साथ सेल्फी भी ली। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से राहुल की बच्ची से मुलाकात का 22 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया है। कैप्शन में लिखा, फर्जी स्क्रिप्टेड प्रोपेगेंडा के माहौल में ऐसे दयालुता और करुणा के क्षणों की देश को जरूरत है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रैली के दौरान राहुल गांधी की गाड़ी के पास कुछ लोग नजर आते हैं। इस भीड़ में राहुल गांधी को देखने के लिए एक बच्ची भी शामिल रहती है। राहुल गांधी उस बच्ची से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने पूछा तुम्हारा नाम क्या है, क्या तुम मेरे साथ आ रहे हो। इसके तुरंत बाद वह बच्ची राहुल गांधी की कार में सवार हो जाती है। राहुल उस बच्ची को अपनी गोद में बैठा लेते हैं। राहुल गांधी बच्ची को चॉकलेट देते हैं। इसके बाद राहुल गांधी खुद फोन लेकर उस बच्ची के साथ सेल्फी लेते हैं।
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी: पीएमजीएसवाई दिशानिर्देशों को लचीला बनाने की आवश्यकता
Shri @RahulGandhi while on his visit to Kerala, flagged off Ambulance and Trauma care vehicles at Crescent Auditorium, Chokkad Town, Wandoor LAC, Malappuram today. pic.twitter.com/eXxgskGCrf
— Congress (@INCIndia) July 3, 2022
In an atmosphere of fake scripted propaganda, candid moments like these of kindness and compassion is what the country needs. pic.twitter.com/H5YXKQd2Aa
— Congress (@INCIndia) July 2, 2022
