माही विज और बेटी तारा को जान से मारने की धमकी देने वाला कुक गिरफ्तार
मुबंई। टीवी एक्ट्रेस माही विज को जान से मारने की धमकी देने वाले कुक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीवी स्टार्स कपल जय भानुशाली और माही विज ने हाल में कुक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। कपल का कहना है कि घर में खाना बनाने वाले रसोइयां ने उनकी मासूम बेटी …
मुबंई। टीवी एक्ट्रेस माही विज को जान से मारने की धमकी देने वाले कुक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीवी स्टार्स कपल जय भानुशाली और माही विज ने हाल में कुक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। कपल का कहना है कि घर में खाना बनाने वाले रसोइयां ने उनकी मासूम बेटी को मारने की धमकी दी। कुक ने हाथ में खंजर लेकर माही और उनकी बेटी को काटने को धमकाया था।
धमकी के मामले से कपल काफी डर गये थे। जिसका बाद कपल ने गुरुवार को कुक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आकर फिलहाल मुंबई पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संतोष यादव (40) के रूप में हुई है। जुहू में नेहरू नगर का निवासी है। IPC की धारा 509, धारा 504, और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
माही ने मामले को लेकर कई सारे ट्वीट भी किए थे। फिर माही विज ने एक मीडिया इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म किया। मामले को लेकर माही ने बताया- कुक को रखे हुए बस 3 दिन ही हुए थे और हमें पता चल गया था कि वो चोरी कर रहा है। मैंने जय को इसके बारे में बताने का इंतजार किया। जैसे ही जय आया, वो कुक के साथ बिल सेटल करने लगा। लेकिन कुक को पूरे महीने का पैसा चाहिए था।
जब जय ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा- 200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा। उसने शराब पीकर हमें गाली देना शुरू किया। बतादे कि माही इसके बाद काफी घबरा गईं उन्होंने कहा- मुझे कुछ भी हो जाए उसका डर नहीं है, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डरी हुई हूं।
पढ़ें-बॉलीवुड: ‘रक्तांचल 2’ में राजनेता का किरदार निभाकर रोमांचित हैं माही गिल
