कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, असदुद्दीन ओवैसी दी सफाई, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खंडवा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव लड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के आरोपों को लेकर कहा है कि मध्यप्रदेश में उनकी ‘एंट्री’ नहीं हुई फिर भी यहां कांग्रेस हार गई है। ओवैसी ने कल यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा …

खंडवा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव लड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के आरोपों को लेकर कहा है कि मध्यप्रदेश में उनकी ‘एंट्री’ नहीं हुई फिर भी यहां कांग्रेस हार गई है। ओवैसी ने कल यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा का भय बताकर वोट हथियाना चाहती है, लेकिन उनके हितो का कतई ध्यान नहीं रखती। उन्होंने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी कड़े वार करते हुए कहा कि ‘वो डराने के दिन चले गए अब। अब हम तुमको डराने आये हैं।’ एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें आसमान छू रही है। बेरोज़गारी के लिए कौन ज़िम्मेदार है।

महंगाई आसमान छू रही है, तो भाजपा के लोग ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि यहां 20 वर्ष से सांसद , विधायक और मेयर भाजपा के है ,प्रदेश और केंद्र में सरकार भी भाजपा की है, फिर भी वे खंडवा की पेयजल की छोटी से समस्या नहीं सुलझा सके। यहां कहीं विकास नहीं दिखता है।

ओवैसी ने खरगोन के हाल ही के दंगो के बाद मुसलमानों के घर तोड़े जाने पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि किस नियम के तहत मकान तुड़वाए गए। यदि वे अवैध निर्माण थे तो क्या प्रदेश के अस्सी फीसदी अवैध निर्माणों को भी तोडा जायेगा।

यह भी पढ़ें-  राहुल गांधी: पीएमजीएसवाई दिशानिर्देशों को लचीला बनाने की आवश्यकता

संबंधित समाचार