सीतापुर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने खुद को मारी थी गोली, प्रेमिका के परिवार को फंसाने के लिये पिता ने गढ़ी हत्या की कहानी
महमूदाबाद/सीतापुर। बीते गुरुवार की रात खेत में मिले युवक के रक्तरंजित शव मामले में पुलिस की जांच में कई चैंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में मालूम हुआ कि सबको प्रेम प्रसंग की बात पता चलने पर बदनामी के डर से युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया था। वहीं घटनास्थल पर सबसे …
महमूदाबाद/सीतापुर। बीते गुरुवार की रात खेत में मिले युवक के रक्तरंजित शव मामले में पुलिस की जांच में कई चैंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में मालूम हुआ कि सबको प्रेम प्रसंग की बात पता चलने पर बदनामी के डर से युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया था। वहीं घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे मृतक के पिता ने प्रेमिका के परिवार को फंसाने के लिए मृतक के हाथ से असलहा हटाकर अपने घर में छिपा दिया था।
पुलिस की पूछताछ में मृतक के पिता ने बेटे के आत्महत्या करने व खुद के असलहा छिपाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की निशानदेही पर आत्महत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच और साक्ष्यों के संकलन करते हुए करीब दो दर्जन ग्रामीणों से पूछताछ की रही थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। पुख्ता जानकारी मिलने पर मृतक के पिता बाबूराम को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया और पूछताछ शुरू की। काफी देर बाद बाबूराम टूट गया और उसने सच्चाई पुलिस के सामने बयां कर दी।
बाबूराम ने बताया कि काफी देरतक जब बेटा सुवेश वापस नहीं आया तो वह ढूंढने के लिए खेत की ओर गया जहां देखा कि सड़क के किनारे उसका बेटा सुवेश मृत पड़ा था और उसके दाहिने हाथ में असलहा फंसा था तथा खून बह रहा था। इस बीच मैंने रंजिश में अनबन के चलते जितेंद्र पुत्र सुकई को फंसाने के लिए असलहा मृतक के हाथ से हटाकर घर में छिपा दिया। पुलिस ने बाबूराम की निशानदेही पर उसके घर से आत्महत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया है।
यह थी घटना
सदरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम लोनियनपुरवा मजरे समशाबाद निवासी सुवेश (22) पुत्र बाबूराम का शव रात करीब साढ़े दस बजे गांव से दक्षिण-पूरब करीब पांच से सात सौ मीटर दूर सिहारुखेड़ा-लोनियनपुरवा मार्ग पर स्थित उसके धान की बेड़ लगी खेत व सड़क के किनारे पड़ा मिला था। घटना के सम्बंध में मृतक के पिता बाबूराम ने गांव के ही जितेंद्र पुत्र सुकई के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने निरीक्षण करके एडिशनल एसपी के पर्यवेक्षण में मामला से संदिग्ध प्रतीत होने पर खुलासे के टीम लगाई थी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
