पीलीभीत: अपनी ही सरकार पर फिर बरसे भाजपा सांसद वरुण गांधी, बेरोगजारी को लेकर दिया बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं की आवाज बुलंद करते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं की भर्ती न होने पर ट्वीट किया। भाजपा सांसद को कुछ युवाओं ने ट्वीट करते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। इसमें …

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं की आवाज बुलंद करते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं की भर्ती न होने पर ट्वीट किया।
भाजपा सांसद को कुछ युवाओं ने ट्वीट करते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। इसमें कहा कि पिछले एक साल से वह संघर्ष कर रहा है। इको गार्डन में न्याय कब मिलेगा? संघर्ष लगातार जारी है।

इस पर सांसद वरुण गांधी ने लिखा कि संघर्ष की सीमा होती है। अभ्यर्थियों की मार्मिक पुकार सुनिए। नौकरी के लिए संघर्ष का एक वर्ष इनके लिए एक दशक से कम नहीं। अगर चयन प्रक्रिया में धांधली हुई तो उसे सुधार कर योग्य अभ्यार्थियों को नौकरी देने में देर क्यों? रिक्त पदों पर खर्च होते बजट, बेरोजगार युवा सड़क पर.. आखिर कब तक?

निजाम बदलते लाठियां आपकी तरफ भी घूम सकती!
भाजपा सांसद ने लाठी चार्ज को लेकर भी एक ट्वीट किया। लिखा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी सभी अधिकारों की जननी है। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अपने आलोचकों पर किए जा रहे मुकदमे चिंता का विषय है। जिस पुलिस को लाठियां चलाते देख आज आप आनंदित होते हैं। निजाम बदलते ही वो लाठियां आपकी तरफ भी घूम सकती हैं। याद रहे..संविधान सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर परखे बाढ़ से बचाव के काम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता