लखनऊ : जिले में 4778 परिवार को जल्द मिलेगी पक्की छत
लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्की छत जल्द गरीब परिवारों को मिलेगी। सरकार ने लाभार्थियों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग की तरफ से 4,778 लाभार्थी आवास के लिए पहले से चयनित हैं, जिनका पंजीयन कराया जाएगा। यह लाभार्थी आवास प्लस योजना के हैं, जिन्हें …
लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्की छत जल्द गरीब परिवारों को मिलेगी। सरकार ने लाभार्थियों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग की तरफ से 4,778 लाभार्थी आवास के लिए पहले से चयनित हैं, जिनका पंजीयन कराया जाएगा। यह लाभार्थी आवास प्लस योजना के हैं, जिन्हें लक्ष्य न मिलने के कारण आवास नहीं मिल पाए थे। लेकिन अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लक्ष्य आते ही इन लाभार्थियों को क्रम के अनुसार आवासों का वितरण किया जाएगा।
ब्लाकवार चयनित लाभार्थी
बीकेटी : 948
चिनहट : 96
गोसाईगंज : 301
काकोरी : 291
माल : 1,279
मलिहाबाद : 1,154
मोहनलालगंज : 464
सरोजनी नगर : 245
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आवासों का लक्ष्य मिलने वाला है। इससे पहले लाभार्थियों का पंजीयन कराना है। आवास प्लस की सूची में पहले से 4,778 लाभार्थी चयनित हैं, जिनका पंजीयन कर आवास दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें –बरेली: 93 लाभार्थियों को मिलेगी सौगात, दिए जाएंगे मुख्यमंत्री आवास
