कानपुर: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद सूफी कौसर हसन को मिली सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उदयपुर की घटना में कानपुर कनेक्शन का खुलासा करने वाले सूफी कौसर हसन मजीदी के कार्यालय के बाहर दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सूफी कौसर ने पाकिस्तान से वाट्सएप कॉल पर धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की थी। उन्होंने उदयपुर हत्याकांड के पीछे दावत-ए-इस्लामी का नाम होने की बात कही थी। सूफी …

कानपुर। उदयपुर की घटना में कानपुर कनेक्शन का खुलासा करने वाले सूफी कौसर हसन मजीदी के कार्यालय के बाहर दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सूफी कौसर ने पाकिस्तान से वाट्सएप कॉल पर धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की थी। उन्होंने उदयपुर हत्याकांड के पीछे दावत-ए-इस्लामी का नाम होने की बात कही थी।

सूफी कौसर हसन मजीदी ने कहा कि रविवार सुबह मेरे कार्यालय के बाहर दो पुलिसकर्मी आए और बैठ गए। वो किस मकसद से आए है और उन्हें किसने भेजा है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कट्टरपंथी संगठनों का विरोध किया है। ऐसे कट्टरपंथी संगठन हमला करवाते है वो पुलिस के भी भेष में आते हैं। मेरे कार्यालय में पहले से सीसीटीवी लगे हुए है। मेरे साथ कोई घटना घटती है तो पुलिस की लापरवाही मानी जाएगी। उन्होंने देश विरोधी संगठनों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद से मजीदी को धमकी मिल रही थी।

उन्होंने कई डिबेट में पाकिस्तानी कनेक्शन और गजवा-ए-हिन्द के विषय में बयान दिए थे। साथ ही पाकिस्तान के इशारे पर भारत के खिलाफ बोलने वालों की निंदा की थी। इसके चलते उन्हें कई दिनों से धमकी मिल रही थी। मजीदी ने कानपुर में दावत-ए-इस्लामी के संचालन की जांच के संबंध में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, एनआईए, मुख्यमंत्री कार्यालय से भी लिखित शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर : खून से लथपथ तड़पती रही महिला, जानकारी नोट करता रहा पुलिसकर्मी, Video आया सामने

संबंधित समाचार