लखनऊ : 200 करोड़ से लखनऊ में बनेंगी लूप लाइनें, ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार। मिशन रफ्तार के तहत आने वाले दिनों में ट्रेनों का समयबद्ध व सुरक्षित संचालन कराने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लूप लाइन बिछाएगा। इससे जल्द उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चार स्टेशनों के बीच ट्रेनों को आउटर पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का सीधे स्टेशनों पर ठहराव होगा …
लखनऊ, अमृत विचार। मिशन रफ्तार के तहत आने वाले दिनों में ट्रेनों का समयबद्ध व सुरक्षित संचालन कराने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लूप लाइन बिछाएगा। इससे जल्द उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चार स्टेशनों के बीच ट्रेनों को आउटर पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का सीधे स्टेशनों पर ठहराव होगा ।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष वी के त्रिपाठी के निर्देश पर उत्तर रेलवे प्रशासन इस दिशा में तेजी से काम कराएगा। एक वर्ष के अंदर लूप लाइनें तैयार हो जायेगी। इस योजना पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एस के सपरा ने दीं।
उन्होंने बताया कि चार स्टेशनों के बीच रेल लाइनें बिछाई जाएंगी, जिसमें चारबाग यार्ड में चार लाइनें बिछेंगी। लखनऊ-कानपुर के बीच तीन लूप लाइनों के साथ डालीगंज से मल्हौल होते हुए बाराबंकी तक नई लूप लाइनें। मानकनगर से ऐशबाग तक दो लूप लाइनें बिछेंगी।
लूप लाइनों का कार्य 15 जुलाई के बाद शुरू हो जाएगा। नई लूप लाइनें बिछ जाने से यात्रियों का समय बचेगा। साथ ही निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पहुंच सकेंगे । दरअसल, रेलवे बोर्ड के सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए थे। इन्होंने मिशन रफ्तार के तहत होने वाले कार्यो की समीक्षा की। जिमसें लखनऊ से जुड़े हुए रेलवे स्टेशनों पर लूप लाइन बिछाने की दिशा में काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें –आईबीएम के इस ऐलान के बाद डिजिटल मिशन को मिलेगी रफ्तार, केरल मुख्यमंत्री विजयन ने किया स्वागत
