बरेली: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने की समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष डाक्टर केएम अरोड़ा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया । वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन व तीव्र ढांचागत विकास, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। देश आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाकर गरीब कल्याण …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष डाक्टर केएम अरोड़ा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया । वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन व तीव्र ढांचागत विकास, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। देश आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाकर गरीब कल्याण योजना चलाकर लोगों को लाभ दिला रहा है।

महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की लोगों को जानकारी दी जा रही है। पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। उनका संरक्षण भी किया जाएगा। बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भी जानकारी दी। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में बची रह गई कमियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में दूर किया जाएगा।

मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी व मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में जुट जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सह मीडिया प्रभारी श्वेत सक्सेना ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण समर्पित भाजपा सरकार है। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री प्रभुदयाल लोधी, महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, प्रतेश पांडेय, डाक्टर तृप्ति गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, विष्णु अग्रवाल, रितेश पाठक, राजीव गुप्ता, अमरीश कठेरिया, शीतल गुलाटी आदि मौजूदरहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: सम्मान निधि पाने वाले प्रत्येक किसान की भूमि का होगा सत्यापन

संबंधित समाचार