बरेली: किसान की भाला मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में थाना सिरौली के गांव धनोरा धनोरी में आज सुबह एक शख्स की भाला मारकर हत्या कर दी गई। बता दें सोमवार सुबह शख्स अपने खेत से चारा लेकर घर जा रहा था, तभी गांव से कुछ दूरी पर चकरोड के पास गांव के ही रहने वाले एक युवक ने कराई …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में थाना सिरौली के गांव धनोरा धनोरी में आज सुबह एक शख्स की भाला मारकर हत्या कर दी गई। बता दें सोमवार सुबह शख्स अपने खेत से चारा लेकर घर जा रहा था, तभी गांव से कुछ दूरी पर चकरोड के पास गांव के ही रहने वाले एक युवक ने कराई कराई कहकर मजाक बनाया। जिसके बाद शख्स ने गंदी-गंदी गाली दीं तो युवक ने इसका विरोध किया और भाले सेजानलेवा हमला कर दिया, जिसमें शख्स की मौत हो गई।

वहीं जब इस बात की जानकारी परिवार वालों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने चकरोड पर शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आज सुबह करीब सात बजे ग्राम धनोरा धनोरी में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की युवक द्वारा हत्या कर दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।- अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी, बरेली।

 

ये भी पढ़ें- बरेली: उधार के रुपए वापस मांगना पड़ा महंगा, आरोपियों ने साथियों संग पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात