उन्नाव: पुलिस अधीक्षक ने आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त चाक चौबंद रखने लिहाज से आठ निरीक्षकों के तैनाती स्थल में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने लगातार बढ़ रहे अपराधों को रोकने की मंशा से आठ निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। देररात जारी हुई इस तबादला सूची में सदर कोतवाल समेत पांच …

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त चाक चौबंद रखने लिहाज से आठ निरीक्षकों के तैनाती स्थल में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने लगातार बढ़ रहे अपराधों को रोकने की मंशा से आठ निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। देररात जारी हुई इस तबादला सूची में सदर कोतवाल समेत पांच थाना प्रभारी व तीन सेल के प्रभारी शामिल हैं।

पुरवा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल/एंटी भू माफिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। बांगरमऊ प्रभारी रहे ब्रजेंद्रनाथ शुक्ल को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। सदर कोतवाल ओपी राय को प्रभारी निरीक्षक बांगरमऊ, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश पाठक को सदर कोतवाली का प्रभारी बनाया है।

एसपी ने एफ 84 थाना के प्रभारी रहे अवनीश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सफीपुर व सफीपुर के प्रभारी निरिक्षक चंद्रकांत सिंह को प्रभारी निरीक्षक पुरवा बनाया है। मॉनिटरिंग सेल प्रभारी संदीप कुमार शुक्ल को एफ 84 थाने का प्रभार सौंपा गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह को एएचटीयू का प्रभारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें:-उदयपुर के आईजी, पुलिस अधीक्षक सहित 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

संबंधित समाचार