‘महाभारत’ पर आधारित फिल्म बनाएंगे राजामौली, कहा- पूरी दुनिया को भारतीय कहानियां दिखाना चाहता हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मकार एसएस राजामौली भारतीय महाकाव्य महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। बाहुबाली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके एसएस राजामौली अब भारतीय महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्मकार ने बताया, महाभारत पर फिल्म बनाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस पर लंबे समय से काम कर …

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मकार एसएस राजामौली भारतीय महाकाव्य महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। बाहुबाली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके एसएस राजामौली अब भारतीय महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्मकार ने बताया, महाभारत पर फिल्म बनाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस पर लंबे समय से काम कर रहा हूं। मैं इसे बड़ा और बेहतर बनाना चाहता हूं और पूरी दुनिया को भारतीय कहानियां दिखाना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि बड़े पर्दे पर भारतीय महाकाव्य को लाने के लिए महाभारत से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि अभी इस पर काम शुरू करने में काफी समय लगेगा।

पढ़ें-भोला का निर्देशन करेंगे अजय देवगन, फिल्म में तब्बू होंगी लीड एक्ट्रेस

संबंधित समाचार