आजमगढ़ : पारिवारिक झगड़े को सुलझाने गए पुलिसकर्मी पर हमला, सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़ । जिले के सरायमीर थानाक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पारिवारिक झगड़े को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर एक दबंग ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही जख्मी हो गया। सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि देर …

आजमगढ़ । जिले के सरायमीर थानाक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पारिवारिक झगड़े को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर एक दबंग ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही जख्मी हो गया। सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि देर रात सरायमीर थानाक्षेत्र के पार गांव निवासिनी फरीदा ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी। कि उसकी सास रुखसान उससे मारपीट कर रही है और गालियां दे रही है। सूचना पर यूपी 112 के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, सिपाही प्रिंस कुमार सिंह और चालक राजेश कुमार सिंह पार गांव फरीदा के घर पर पहुंचे।

बता दें कि घर पर पुलिसकर्मियों को देखकर मोहम्मद नदीम सिपाही प्रिंस कुमार से उलझ पड़ा और गालियां देने लगा। आरोप है कि सिपाही के विरोध करने उसने हमला कर दिया। जिसमें प्रिंस घायल हो गया। जिसके बाद हेड कांस्टेबल और चालक ने नदीम को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले आए। इस सम्बन्ध में सिपाही प्रिंस की तहरीर पर पुलिस ने नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-  पीलीभीत: वीडियो से पुलिस पर हमला करने वालों की कराई जा रही पहचान

 

संबंधित समाचार