Russia Ukraine War: यूक्रेन के शहर खारकिव में रूस ने दागीं मिसाइलें, स्कूल नष्ट
कीव। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकिव में रूस द्वारा मिसाइल से किये गये हमले में वहां स्थित माध्यमिक स्कूल नष्ट हो गया है। मीडिया ने क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से सोमवार को यह रिपोर्ट दी। सीएनएन ने टेलीग्राम पोस्ट में ओलेह सिनेहुबोव के हवाले से बताया, “आज सुबह चार बजे रूस ने खार्किव …
कीव। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकिव में रूस द्वारा मिसाइल से किये गये हमले में वहां स्थित माध्यमिक स्कूल नष्ट हो गया है। मीडिया ने क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से सोमवार को यह रिपोर्ट दी। सीएनएन ने टेलीग्राम पोस्ट में ओलेह सिनेहुबोव के हवाले से बताया, “आज सुबह चार बजे रूस ने खार्किव के शेवचेनकोवस्की जिले पर एक घातक मिसाइल हमला किया।”
उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने माध्यमिक स्कूल को निशाना बनाया है। अब बचावकर्मी वहां से मलबा हटा रहे हैं।” रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री सिनेहुबोव के अनुसार खार्किव अन्य क्षेत्रों में हमले हुए हैं। इस क्षेत्र के दरगाची समुदाय के बेज्रुकी गांव में हुए हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War:- रूस ने यूक्रेन के पूर्व में हमले किए तेज, डोनेत्सक के आधे से ज्यादा हिस्से किया पर कब्जा
