पीलीभीत: चार दिन से लापता युवक का क्षतविक्षत शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। चार दिन से लापता चल रहे युवक का क्षतविक्षत हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर अमेड़ी नदी के नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम …

पीलीभीत, अमृत विचार। चार दिन से लापता चल रहे युवक का क्षतविक्षत हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर अमेड़ी नदी के नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के बाद मौके पर भीड़ लगी रही। परिजन का रोकर बुरा हाल रहा।

थाना क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर निवासी पुत्तूलाल का पुत्र अमनदीप 30 जून की सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकला था। उसी दिन दोपहर में वह अपनी मां रामश्री को करीब डेढ़ किमी दूर स्थित बिछुआ बाबा मणि की तरफ दिखाई दिया। वह आम तोड़ रहा था। उसके बाद से लापता हो गया। देर शाम तक घर न आने पर परिवार वाले तलाशने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। दूसरे दिन एक जुलाई को पिता ने बरखेड़ा पुलिस को सूचना दी। पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव से एक किलोमीटर दूर अमेड़ी नदी की तरफ गए। इस बीच नाले की कीचड़ में एक शव क्षतविक्षत हालत में दिखाई दिया। शव मिलने का शोर मचते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। लापता युवक के परिजन भी पहुंच गए। जिन्होंने शव देख पहचान अमनदीप के रूप में की।

शव कई दिन पुराना होने की वजह से सड़ चुका था। इसकी सूचना मिलने पर एसओ उदयवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार और अन्य लोगों से पुलिस ने जानकारी की, लेकिन कोई कुछ खास नहीं बता सका। बेटे का शव मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: हाईवे पर रफ्तार ने फिर लीं दो और जान, एक गंभीर

संबंधित समाचार