हल्द्वानी: अब 14 जुलाई तक चलेगी काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल को ट्रेन
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं वासियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई चलने वाली ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 14 जुलाई तक काठगोदाम से मुंबई के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन काठगोदाम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं वासियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई चलने वाली ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 14 जुलाई तक काठगोदाम से मुंबई के लिए रवाना होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन काठगोदाम से 29 जून तक के लिए संचालित होनी थी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन गुरुवार को चलती है। उन्होंने बताया ट्रेन का विस्तार किया गया है। मुंबई से यह ट्रेन छह व 13 जुलाई को काठगोदाम आएगी।
यहां से सात व 14 जुलाई को वापस मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई-काठगोदाम ट्रेन का विस्तार होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
