संभल: आंगन में सो रही महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/कुढ़फतेहगढ़, अमृत विचार। शनिवार की देर रात एक युवक शराब के नशे में दीवार फांदकर आंगन में आ गया। उसने वहां अकेली सो रही महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता …

संभल/कुढ़फतेहगढ़, अमृत विचार। शनिवार की देर रात एक युवक शराब के नशे में दीवार फांदकर आंगन में आ गया। उसने वहां अकेली सो रही महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। महिला घर पर अपने सास ससुर के साथ रहती है। शनिवार की रात को महिला अकेली घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। देर रात को गांव निवासी युवक शराब के नशे में दीवार फांदकर वहां घुस गया।

आंगन में सो रही महिला को दबोच लिया और जबरदस्ती मुंह बंद करके महिला के साथ दुष्कर्म किया। रविवार की सुबह पीड़िता ने सारी बात ससुर व बहनोई को बताई। जानकारी होने पर महिला का बहनोई गांव पहुंचा और महिला को लेकर रविवार की शाम को थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- रुद्रपुर: नो एंट्री जोन में घुसे कैंटर को रोकने के प्रयास में बाल-बाल बचा पुलिस कर्मी

संबंधित समाचार