ललितपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बच्चे समेत तीन घायल
ललितपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना मड़ावरा में साेमवार को बाइक के सामने आए गौवंश को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी और एक बच्चे सहित तीन घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के थाना बांदरी अन्तर्गत ग्राम नेतना …
ललितपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना मड़ावरा में साेमवार को बाइक के सामने आए गौवंश को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी और एक बच्चे सहित तीन घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के थाना बांदरी अन्तर्गत ग्राम नेतना निवासी वीरेन्द्र यादव (25) की मौत हो गयी। वीरेंद्र अपनी पत्नी निधि को लेकर मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित बगाज माता जा रहा था।
वीरेंद्र के साथ बाइक पर उसका छह साल का बच्चा, साला हेमराज यादव व सास सुशील रानी बैठे थे जबकि निधि अपने चचेरे भाई के साथ दूसरी बाइक पर बैठी थी। वीरेंद्र जब मदनपुर के पहाड़ी कलां के कठा नाले के पास पहुँचा था कि अचानक एक गोवंश सामने आ गया, जिसको बचाने के लिये ब्रेक लगाते ही बाइक बेकाबू होकर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे सभी बाइक सवार घायल हो गये।
यह भी पढ़ें –सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल
