गोरखपुर : नकलविहीन परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयार, हर कमरे की होगी वेबकास्टिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2022 का आयोजन छह जुलाई को गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में 85 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 37828 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर दीक्षा भवन में गोरखपुर जिले के केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की …

गोरखपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2022 का आयोजन छह जुलाई को गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में 85 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 37828 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर दीक्षा भवन में गोरखपुर जिले के केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की बैठक का आयोजन किया गया।

परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन के सहयोग से सभी जरूरी प्रबंध किये गये हैं।अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग के प्रबंध किये गये है जिसकी निगरानी आयोजक महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्व विद्यालय,बरेली द्वारा अनवरत की जायेगी। गोरखपुर के 51 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 22,600 अभ्यर्थी कुशीनगर के 14 परीक्षा केन्द्रों पर 6390 अभ्यर्थी तथा देवरिया के 20 परीक्षा केन्द्रों पर 8839 अभ्यर्थी शामिल होगें।

परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. सुषमा पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये सोमवार को दीक्षा भवन में जिले के सभी केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला प्रशासन के अलावा आयोजक महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेल खण्ड विश्वविद्यालय बरेली के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें –सीतापुर: छह जुलाई को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 13 परीक्षा केंद्रों पर 5376 परीक्षार्थी होंगे शामिल

संबंधित समाचार