बहराइच: डी-7 गैंग का लीडर डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड पुलिस ने गो तस्करा के अभियुक्त को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त डी 7 गैंग का लीडर भी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में जरवल रोड थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी …

बहराइच। जरवल रोड पुलिस ने गो तस्करा के अभियुक्त को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त डी 7 गैंग का लीडर भी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में जरवल रोड थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह की निगरानी में पुलिस टीम ने रुदाईन चौराहे पर आने जाने वालों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान शरीफुल पुत्र अहमद हसन निवासी हरचंदा को एक किलो 450 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीफुल के विरुद्ध गोकश तस्करा लगा हुआ है। साथ ही अभियुक्त डी 7 गैंग का गैंग लीडर भी है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : नमाज के बाद हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार, पेशी के बाद भेजा गया जेल

संबंधित समाचार