अमरोहा: फर्जी हिंयुवा संगठन बनाकर छवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग
अमरोहा, अमृत विचार। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने फर्जी हिंदू युवा वाहिनी संगठन बनाकर लोगों को भ्रमित करने वाले दो लोगों के खिलाफ नौगांवा सादात थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि दोनों युवक फर्जी संगठन बनाकर हिन्दू युवा वाहिनी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। जिनका हिंदू युवा …
अमरोहा, अमृत विचार। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने फर्जी हिंदू युवा वाहिनी संगठन बनाकर लोगों को भ्रमित करने वाले दो लोगों के खिलाफ नौगांवा सादात थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि दोनों युवक फर्जी संगठन बनाकर हिन्दू युवा वाहिनी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। जिनका हिंदू युवा वाहिनी संगठन से कोई लेना देना नहीं है।
सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ एनपी सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौगांवा सादात थाने में पहुंचे। कहा कि विशाल यादव नाम का युवक अपने आप को हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष बताता घूम रहा है। साथ ही रोबिन जिला महांमंत्री। जो सरासर गलत है। आरोप लगाया कि इन लोगों फर्जी तरीके से हिंदू युवा वाहिनी संगठन बनाकर लोगों को भ्रमित किया।
हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी सामाजिक संग़ठन है। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सचिन चौहान ने कहा कि ऐसे फर्जी तरीके से संगठन बनाकर अपराध करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान, जिला मीडिया प्रभारी यश प्रभाकर, जिला संगठन मंत्री अपूर्व पाल, कपिल शर्मा, रोहित चंदेल, पिंटू प्रजापति, आकाश रस्तोगी, रवि ठाकुर आदि रहे।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: जयंत चौधरी का BJP पर हमला, बोले- अग्निपथ तो अमिताभ की फिल्म का नाम होता था
