उन्नाव: आवास में पड़ा मिला दीवान का शव, पुलिस ने जताई यह आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव। मौरावां थाना परिसर से सटे सरकारी आवास में संदिग्ध हालातों में दीवान का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों व परिजनों को जानकारी दी। फोरेसिंक टीम व डाग स्क्वायड ने ने मौके पर जाकर सुरागकशी की। फिलहाल पुलिस हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को …

उन्नाव। मौरावां थाना परिसर से सटे सरकारी आवास में संदिग्ध हालातों में दीवान का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों व परिजनों को जानकारी दी। फोरेसिंक टीम व डाग स्क्वायड ने ने मौके पर जाकर सुरागकशी की। फिलहाल पुलिस हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रतापगढ़ जनपद के थाना क्षेत्र अंतू के गांव सिसिस्ताबाद निवासी विनोद कुमार सिंह (55) पुत्र स्व. रामकरन नागरिक पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वर्तमान में वह मौरावां थाने में तैनात थे और तीन वर्षों से थानाध्यक्ष की गाड़ी चला रहे थे। सोमवार दोपहर को थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने क्षेत्र में जाने के लिए चालक को बुलाने के लिए किसी सिपाही को भेजा। दरवाजा बंद मिलने पर उसने आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर थाना प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

सीओ पुरवा पंकज सिंह मौरावां थाने पहुंचे। दरवाजा तोडे जाने पर दीवान अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिलें। टीम ने कमरा सील कर बारीकी से जांच पड़ताल की। सूचना पर मृतक के परिजन रायबरेली से पहुंच गए। मृतक चालक की पत्नी मंजू सिंह व दो लड़के आयुष व रोहित सिंह मौके पर मौजूद थे।

पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मामले की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले चालक का स्थानांतरण असोहा थाना हो गया था। उसके कहने पर एसपी से बात कर ट्रांसफर रुकवाया था। दिवंगत दीवान के सेवा काल के मात्र चार वर्ष बचे थे।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: पांच दिन से लापता वृद्ध का शव झील से बरामद

संबंधित समाचार