बरेली: एसआरएमएस मेडिकल काॅलेज ने मनाया 21वां स्थापना दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एसआरएमएस मेडिकल काॅलेज ने अपने 21वें स्थापना दिवस को महिला और बालिका स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके समर्पित किया। स्थापना दिवस पर संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने 15 वर्षों से ज्यादा समय से संस्थान में कार्यरत पांच सौ से ज्यादा स्टाफ को सम्मानित किया। सभी को उनकी अमूल्य सेवा के लिए …

अमृत विचार, बरेली। एसआरएमएस मेडिकल काॅलेज ने अपने 21वें स्थापना दिवस को महिला और बालिका स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके समर्पित किया। स्थापना दिवस पर संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने 15 वर्षों से ज्यादा समय से संस्थान में कार्यरत पांच सौ से ज्यादा स्टाफ को सम्मानित किया। सभी को उनकी अमूल्य सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ गिफ्ट प्रदान किया। इसमें डाॅक्टर, नर्सिंग, पैरामेडिकल के साथ सिक्योरिटी स्टाफ, मेस और सफाई कर्मचारी, कांट्रेक्टर और श्रमिक भी शामिल रहे।

सम्मान समारोह से पहले देव मूर्ति अपने पिता और संस्थान के प्रेरणा स्रोत स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीराममूर्ति के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। हवन पूजन के बाद पौधरोपण किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के कनेक्सस क्लब ने भी केक काटा और चेयरमैन देवमूर्ति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने अगले वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी अन्य जरूरतें उपलब्ध कराने का संकल्प लिया और सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति, ट्रस्टी आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, गुरु मेहरोत्रा, प्रिंसिपल, डाॅ. एसबी गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. आरपी सिंह, डीन यूजी डाॅ. नीलिमा मेहरोत्रा, डीन पीजी डाॅ. पीएल प्रसाद, डाॅ. प्रभाकर गुप्ता, डाॅ. अनुज कुमार, डाॅ. रिंटू चतुर्वेदी, डाॅ. एलएस मौर्य, सभी विभागाध्यक्ष और स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सनी के हत्यारोपी जीशान के अवैध होटल और गोदाम पर चला बुलडोजर

संबंधित समाचार