मथुरा: साली की शादी में आए जीजा को नहीं पता था कि उसके साथ ऐसा होगा…
मथुरा, अमृत विचार। साली की शादी में शामिल होने आये बहनोई की बीती रात जलाला रेल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। यह खबर लगते ही शादी के घर में खुशियों की जगह सन्नाटा छा गया। मामला फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला जलाल का है, जहां कन्हैया सिंह (30 …
मथुरा, अमृत विचार। साली की शादी में शामिल होने आये बहनोई की बीती रात जलाला रेल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। यह खबर लगते ही शादी के घर में खुशियों की जगह सन्नाटा छा गया। मामला फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला जलाल का है, जहां कन्हैया सिंह (30 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह दो रोज पूर्व से अपनी साली की शादी में भाग लेने के लिये भरतपुर जनपद के कुम्हेर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालफरा गांव से पत्नी और पूरे परिवार के साथ आया था।
रात्रि में शादी समारोह की सभी रस्में पूरी होने के बाद वह देर रात्रि लगभग ढाई बजे शौच के लिये रेल पटरी की ओर गया था जहां दिल्ली की ओर से आती ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। गेटमैन की सूचना पर फरह पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शुरूआत में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी लेकिन बाद में जब यह खबर मृतक की ससुराल पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गये। जहां शादी के घर में दुल्हन को विदा करने की तैयारी चल रही थीं वहां घर के दामाद की मौत की खबर ने सभी को झंकझोर कर रख दिया। शादी की खुशियां गम में बदल गयीं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: नवागत एसएसपी ने बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी
